हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा ने जनपद हापुड़ की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डां. पायल गुप्ता को बनाया है। डां. पायल गुप्ता को जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि पायल गुप्ता शिक्षाविद् डां. विपिन गुप्ता की पत्नी है। डां. पायल गुप्ता ने बताया कि वह अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी।
Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा
भाजपा महिला मोर्चा यूपी की प्रदेश अध्यक्ष गीता शावय ने हापुड़ समेत 19 जिलों की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की घोषणा की। रविवार को की गई इस घोषणा में हापुड़ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान डां. पायल गुप्ता को दी गई। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपाई कार्यकर्ताओं ने डां. पायल गुप्ता को बधाईयां दी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























