
UP Police दरोगा भर्ती परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 9 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। 14 व 15 मार्च को आयोजित परीक्षा के लिए सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। जनपद हापुड़ के पिलखुवा में तीन और हापुड़ नगर क्षेत्र में छह केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में दोनों दिनों में कुल 14,440 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र और एक कलम के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक, दूसरी पाली का समय दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक है।
हर केंद्र पर कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, व जैमर लगाए गए हैं ताकि मोबाइल डिवाइस से नकल ना की जा सके। कड़ी चेकिंग के पश्चात ही भीतर प्रवेश दिया जा रहा है।
बता दे कि हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित आर्य कन्या पाठशाला, चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज एसएसवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय पिलखुवा, मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा को केंद्र बनाया गया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























