हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर चैकिंग अभियान चलाया है और हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रेनों में चैकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों के सामान की तलाशी भी ली। इस दौरान महिला कर्मी भी मौजूद रही और मेटल डिटेक्टर की मदद से स्कैनिंग भी की गई।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
बता दें कि हापुड में जीआरपी और आरपीएफ आगामी त्योहारों को देखते हुए अलर्ट मोड पर आ गए हैं जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ ने जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्धो से पूछताछ की और जरुरत पड़ने पर सामान की चेकिंग भी की।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं 20% की छूट, कॉल करें: 7838004027:






















