हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय की पैथोलॉजिस्ट कोरोना पॉजिटिव मिली हैं जिन्हें आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं पैथोलॉजिस्ट के संपर्क में आए सहायक स्टाफ और 20 चिकित्सकों की भी सैंपलिंग की गई है। सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।

आपको बता दें कि जिला अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट की आरटी-पीसीआर जांच की गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। पैथोलॉजिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया जिन्होंने अन्य चिकित्सकों की भी जांच की और सैंपल लिए। सभी चिकित्सकों व सहायक स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। वहीं पैथोलॉजिस्ट को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























