
25 मार्च को पैशनर्स मनायेंगे काला दिवस
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक मेजर मुखवीर सिह की अध्यक्षता में आर्य समाज मन्दिर में शनिवार को आयोजित की गई जिसमें सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष ने सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 में आठवें वेतन आयोग को लागू करने में पैंशनर्स में विभेद के अधिकार की विसंगति को तत्काल समाप्त करने की मांग की।पैशनर्स ने सरकार द्वारा वित्त विधेयक-2025 में विभेद समाप्त नहीं किये जाने के विरोध में 25 मार्च 2026 को कलेक्टोरेट हापुड़ पर “काला दिवस”मनाये जाने के सामूहिक संकल्प के साथ मित्रों, परिचितों और शुभचिंतकों सहित सहभागिता का आश्वासन दिया गया। विजय पाल आर्य महासचिव ने भारत सरकार से वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में 50% छूट बहाल करने की मांग की। राजेन्द्र गुर्जर जिला संरक्षक और मेजर मुखवीर सिह की गरिमामयी उपस्थिति में श्री प्रवेश भटनागर और सुरेश चंद्र त्रिपाठी को उनके जन्म दिन पर स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की मंगल कामनाओं के साथ पटका पहनाकर सम्मानित किया।बैठक में सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष, विजय पाल आर्य जिला महासचिव, किरेन्द्र पाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार शर्मा जिला महासचिव पुलिस पैशनर्स कल्याण संस्था, राजकुमार वर्मा, महादेव शर्मा, संतोष कुमार अग्रवाल संगठन मंत्री, प्रताप सिंह ,ज्ञानेन्द्र पाल शर्मा,अंजना गोयल, रामपाल सिसौदिया, टी सी शर्मा, विजय कुमार शर्मा , राजेन्द्र पांडे, डा.आशाराम शर्मा, जगवीर सिंह प्रचार मंत्री ,महेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष ,तेजवीर,प्रवेश कुमार भटनागर, अनिल कुमार, दिनेश चन्द्र वर्मा, दुष्यंत कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार गुप्ता, रामकुमार शर्मा, रामभरोसे शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























