
अपने आकार से बड़ी भैंसा-बुग्गी को बांधकर ले जाती पैसेंजर ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। पैसेंजर ई-रिक्शा के पीछे भैंसा बग्गी को बांधकर ले जाता हुआ एक चालक नजर आया। ई-रिक्शा में भले ही ब्रेक है लेकिन बग्गी में ब्रेक नहीं है। यदि कोई सामने आ जाए तो शायद ई-रिक्शा संभल ना पाए। राहगीरों व क्षेत्रवासियों ने इस तरह के परिवहन पर अंकुश लगाने की मांग की है।
हापुड़ के पक्का बाग के पास की तस्वीर बेहद चिंताजनक है जिसमें देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा के पीछे भैंसा बुग्गी बंधी हुई है। सड़क पर दौड़ती ई-रिक्शा हादसे को दावत दे रही है। अपने आकार से बड़ी भैंसा बुग्गी को बांधकर जुगाड़ से ले जाती ई-रिक्शा हादसे को दावत दे रही है जिससे हादसा भी हो सकता है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























