
ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक पर खम्भा नंबर 91/7 पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान नाजिम अली पुत्र मेहंदीहसन निवासी ग्राम अराजमत जराई थाना चंदौसी जिला संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है।
मामला गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास का है। जब कुचेसर चोपला रेलवे ट्रैक पर खम्मा नंबर 91/7 पर ट्रेन से गिरकर यात्री नाजिम घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























