
जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्युषण पर्व शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मन्दिर दादाबाड़ी हापुड़ में 20 अगस्त 2025 से 27 अगस्त 2025 तक पर्युषण पर्व धूमधाम से मनाये जा रहे है। प्रतिदिन सुबह एवं शाम को भक्ति का कार्यकम भक्तों द्वारा किया जाता है। जिसमें जैन समाज के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मन्दिर में चल रहे पर्युषण पर्व के प्रत्येक दिन श्री मन्दिर जी में धूमधाम से स्नात्र पूजा सम्पन्न होती है तथा उपस्थित भक्तों द्वारा भजन का भी गायन किया जाता है। पूजा में जैन मन्दिर के व्यवस्थापक अशोक जैन एडवोकेट, प्रेमचन्द जैन, नरेन्द्र कुमार जैन अरिहन्त फर्नीचर वाले, संजीव जैन, अमित जैन, भुवन जैन, लता जैन, अन्जू जैन, सरोज जैन, अनिता जैन, रंजना जैन, पूजा जैन तथा गढ़मुक्तेश्वर से धनवन्त जैन एवं सौरभ जैन तथा जैन समाज की अन्य महिलाएं व सदस्य उपस्थित रहते है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695


























