हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चार महीने में लिए गए 110 खाद्य नमूनों में से 89 नमूने जांच के बाद फेल हो गए. नमूने फेल होने पर 19 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. सरसों के तेल में पाम आयल की मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. लोगों को जहर दिया जा रहा है. एडीएम श्रद्धा ने जांच में फेल मिले खाद्य पदार्थों के मुकदमों की सुनवाई करते हुए विक्रेताओं पर 19 लाख 82000 का जुर्माना लगाया है.
आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग हापुड़ द्वारा अप्रैल से जुलाई तक खाद्य नमूनों के 110 सैंपल लिए गए. इनमें दूध, दही, पनीर, मिर्च, मिठाई तेल आदि शामिल हैं. हल्दी में चौक पाउडर, धनिया में बुरादा, सरसों के तेल में पाम ऑयल मिला. भेजे गए नमूनों में से 89 नमूने फेल हो गए. विक्रेताओं पर 19 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS



























