
सड़क सुरक्षा माह को चुनौती दे रहे ओवरलोड वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिकारियों की नाक के नीचे सड़क सुरक्षा माह को चुनौती दी जा रही है। सड़क सुरक्षा माह के तहत अधिकारी भले ही जागरूकता का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन असलियत तो यह है कि अभी भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन जमकर दौड़ रहे हैं जो सड़क सुरक्षा माह को पलीता लगा रहे हैं। जनपद हापुड़ में यातायात पुलिस और अधिकारियों के सामने से ओवर लोड ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली गुजरते हैं लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने से हिचकते हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा माह महज कागजों और फोटो, वीडियो तक सीमित रह गया है। धरातल पर कार्रवाई न होने की वजह से क्षेत्रवासियों व राहगीरों ने नाराजगी जाहिर की है।
जनवरी से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है लेकिन असलियत तो यह है कि सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ते ओवरलोड ट्रक नियमों को चुनौती दे रहे हैं जिसकी वजह से कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























