
गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक हाईवे पर पलटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफ़िज़पुर क्षेत्र के चितौली कट के पास शुक्रवार को गन्ने से लदा एक ओवरलोडेड ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से वाहन को सीधा कराया और चालक को अस्पताल पहुंचाया।

एनएच-9 पर जबरदस्त कोहरा होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच गन्ने से लदा ओवरलोडेड ट्रक जैसे ही चितौली कट के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गन्ने से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया और गन्ना सड़क पर बिखर गया। ऐसे में पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कराया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























