हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्नने से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे से हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
भले ही सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर बुधवार को भी दिखाई दी। जब ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली सड़क से गुजर रही थी। जैसे ही वह अल्लाहबख्शपुर के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई उसकी चपेट में नहीं आया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























