हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हमारे विद्यालय श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज फ्रीगंज रोड हापुड़ में सोमवार को कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथिगणों को चंदन तिलक लगा कर व पुष्प देकर स्वागत किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं का तिलक लगाकर, फूलों की वर्षा कर करताल ध्वनि के द्वारा स्वागत किया। विद्यालय निदेशक सुनील कांत अहलूवालिया, प्रधानाचार्या पारुल शर्मा, मैनेजर एस्टेट नरेश सिंगल, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके मां की आराधना की। इस अवसर पर कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे – गीत, पंजाबी नृत्य, कविता आदि प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की हेड गर्ल द्वारा विद्यालय से संबंधित अपने अनुभव साझा किए गए। कक्षा 12 की छात्राओं ने मंच पर रैम्पवॉक कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की मिस फेयरवेल के चुनाव में मुशीरा कक्षा 12 कला वर्ग में बाजी मारी। मुशीरा को क्राउन पहनाकर पुरस्कृत किया गया। सबसे सुंदर मुस्कान का पुरस्कार सृष्टि तोमर कक्षा 12 विज्ञान वर्ग को दिया गया। अन्य रनर अप रिद्धि सहगल और उपासना को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्या ने छात्रों की विदाई समारोह में भाव-विभोर शब्दों से शुभाशीष देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की।





























