हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओ ने ग्राम गोहरा आलमगीरपुर मे दो दिवसीय नशामुक्ति सद्भावना जनजागरण रैली और 24 घण्टे का धार्मिक अनुष्ठान अखंड श्री दुर्गाचालीसा पाठ का आयोजन किया. गाजियाबाद से आये जिला अध्यक्ष संजय रावत और महिला शाखा की अध्यक्षा रजनी रावत ने इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व व संचालन “श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन” में किया. साथ में उपाध्यक्ष जगनेश सिंह, सचिव निर्भय, मिश्रा कांति मिश्रा, यश रावत, प्रियंका रावत, इंद्रजीत राय,रंजू देवी, रणवीर सिंह, नितिन गोस्वामी, वंदना गोस्वामी, बलराम सिंह,शशांक जिंदल और मेरठ से प्रमोद गर्ग, चेतन गर्ग की टीम को व अन्य कार्यकर्ताओ को सुधीर सिंह व राकेश कुमार ने पूरे गाँव मे भ्रमण करवाया टीम ने ग्रामवासियों को नशामुक्ति का संदेश दिया व अनेक ग्राम वासियों ने नशा ना करके अपने परिवार व समाज के बारे मे गंभीरता से सोचने का निर्णय लिया. ग्रामवासियो ने इस टीम के संदेशो का खुल कर स्वागत किया. कार्यक्रम के समापन पर सुधीर सिंह ने शक्तिपुत्र के आशीर्वाद से महाप्रसाद की व्यवस्था की.






















