हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वीप योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता के लिए निबंध, वाद विवाद एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ में किया गया, जिसका प्रभु दयाल जयंत प्रधानाचार्य, जय वीर सिंह प्राचार्य डायट एवं मोहम्मद राशिद नगर शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रारंभ किया। धौलाना, हापुड़ एवं गढ़मुक्तेश्वर तहसील के माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है।
निबंधः- काजल प्रथम, नैंसी तोमर दित्तीय तथा नैंसी तृतीय।
गीतः- सना परवीन प्रथम, श्वेता राणा, मनु शर्मा दित्तीय तथा टीना सिंह तृतीय।
वाद विवाद पक्षः- साक्षी राणा प्रथम, सवा परवीन दित्तीय तथा चर्चिल तृतीय।
वाद विवाद विपक्षः- श्वेता राणा प्रथम, इकरा दित्तीय तथा ऋचा त्यागी तृतीय।
प्रतियोगिता कराने में सुंदर पाल सिंह, कर्मवीर सिंह, प्रतीक कुमार, राजकुमार, कल्पना निमेष, शिल्पी अग्रवाल, नेहा सेन, शिवानी शर्मा का पूर्ण सहयोग रहा। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। विषय पर उक्त प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन जसवीर सिंह पूर्व प्राचार्य डायट स्वीप कोर्डिनेटर द्वारा किया गया तथा सभी से अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया। विजय प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

























