कूड़ा घर बनाने का किया विरोध










कूड़ा घर बनाने का किया विरोध

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी व महताब गढ़ी के लोग मंगलवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने मौहल्ला इंद्रगढ़ी के वार्ड नंबर-5 रेलवे फाटक संख्या-37 के पास बन रहे कूड़ा घर का विरोध किया और इस संबंध में एक ज्ञापन अधिकारियों को सौपा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि यहां कूड़ा घर बनेगा तो बदबू की वजह से आसपास के क्षेत्र के लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस जगह कूड़ा घर बनाया जा रहा है। वहां से 40 मीटर की दूरी पर डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज है। साथ ही आबादी भी रहती है और इस मार्ग से कई गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यदि यहां कूड़ाघर बनेगा तो लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। बीमारियों की चपेट में आने से लोगों की तबीयत खराब होगी। वातावरण दूषित होगा। ऐसे में उन्होंने कूड़ा घर न बनाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सोपा। उनकी मांग है कि जमीन पर कूड़ा घर ना बनाकर उसका सौंदर्यकरण कराया जाए जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचे। इस दौरान भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की ओर से अर्जुन सिंह, जयवीर सिंह, नसीम खान, धर्मेंद्र जाटव, मनोज कर्दम आदि ने ज्ञापन सौंपा।

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!