
जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में उठे नागरिकों के हाथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन की सोमवार को हापुड में आयोजित एक सभा में उपस्थित नागरिकों ने दोनों हाथ उठाकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और उसे सख्ती से लागू करने की मांग की।
सभा की अध्यक्षता रवीन्द्र गुप्ता ने की तथा मंच संचालन सुन्दर कुमार आर्य ने किया।
सभा के मुख्य वक्ता व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि अंधाधुंध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाकर अंकुश लगाने में एक -एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भाँति ही विघटनकारी साबित हो होगी। एक वर्ग विशेष द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जानबूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक- एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक भागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों मे जनसंख्या का असंतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है।फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि भारत जनसंख्या में असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है परन्तु देश के विभाजन के तुरंत बाद से जारी सरकारो की तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां उत्पन्न हो रही है सरकार ने अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया तो सरकार को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा
राजेंद्र गुर्जर,सुन्दर कुमार आर्य,ओमप्रकाश,महेन्द्र कुमार,गुलशन त्यागी,कटार सिंह,रवि भाटी,विजयपाल सिंह,शशि गोयल,वर्षा त्यागी,जयकरण बंसल,गिरीश तयागी,राजीव चोधरी,अशोक राणा,गुरचरण सिंह,सुरेश सिंहल,धर्मेंद्र सिंह,अंकुर कुमार,ब्रजमोहन शर्मा,मनोज अग्रवाल,नगेन्दर कुमार,रामपाल जाटव,तिलक सिंह आर्य सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























