हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एसएससी कॉलेज हापुड़ में बुधवार को विज्ञान विभाग द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन डीबीटी स्टार स्कीम के अंतर्गत कराया गया l इस व्याख्यान का आयोजन google मीट द्वारा कराया गया l व्याख्यान में मुख्य वक्ता बीरबल साहनी पुरl वनस्पति संस्थान, BSIP, लखनऊ में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ सुमन सरकार थे lइस व्याख्यान का मुख्य विषय Paleobotany- “Discovering a world lost in time” था l इस व्याख्यान में महाविद्यालय स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्रों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया l इस व्याख्यान के दौरान डॉक्टर सुमन सरकार ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पादप जीवाश्म उनकी निर्माण विधि तथा प्रकारों के विषय में समझाया l व्याख्यान के दौरान डॉक्टर सुमन द्वारा संस्थान का एक वर्चुअल टूर का भी आयोजन कराया तथा संग्रहालय में रखे हुए विभिन्न प्रकार के जीवाश्म के बारे में गहराई से अवगत करा कराया गया l व्याख्यान के अंत में उन्होंने छात्र छात्राओं की जिज्ञासा का भी समाधान किया l भविष्य में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं हेतु वहां ट्रेनिंग करने एवं शैक्षणिक भ्रमण हेतु भी आमंत्रित किया l उन्होंने पुरा वनस्पति विज्ञान मै विभिन्न प्रकार की शोध के बारे में भी सभी को अवगत कराया l व्याख्यान के दौरान डॉ लक्ष्मण सिंह गोतम, डॉक्टर स्वागता वासु, डॉक्टर शालू शर्मा , डाक्टर गीता इंदु यादव डॉ गीता व अन्य उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ सतीश कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया l यह जानकारी डीवीटी प्रभारी डॉ अनुज गर्ग ने दी।






















