सोलर पम्प के लिए आन लाइन बुकिंग शुरू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): उoप्रo शासन के द्वारा पी०एम० कुसुम योजनान्तर्गत 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पम्प स्थापना के लिए मेरठ मण्डल में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 19 जनवरी 2023 को मण्डल के समस्त जनपदो के लिए कृषि विभाग की की वेवसाइट www.upagriculture.com पर ऑनलाईन बुकिंग कर सकते हैं ऑनलाईन बुकिंग के उपरान्त 5000 रुपए टोकन मनी के रूप में ऑनलाईन जमा करना होगा तथा टोकन कफम होने के उपरान्त 01 सप्ताह के अन्दर कृषकों को अवशेष कृषक अंश धनराशि ड्राफ्ट के द्वारा कम्पनी के नाम जमा करनी होगी।
अतः जनपद के समस्त इच्छुक कृषक जिनके पास विद्युत कनेक्शन नही है, तथा 6 इंच से 8 इंच का बोरिंग उपलब्ध है तथा ऐसे कृषक सोलर पम्प लगवाने के लिए उक्त वेबसाइट पर ऑनलाईन बुकिंग कराकर टोकन प्राप्त कर लाभ उठाये।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























