
कार व बाइक की हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत व एक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 स्थित फ्लाईओवर पर टोल प्लाजा के समीप कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां महिला का इलाज जारी है।
आपको बता दें कि शुक्रवार का है। जब एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा से पहले फ्लाईओवर पर एक बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों को रामा अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान 50 वर्षीय सतीश पुत्र हरदास को मृत घोषित कर दिया तथा उनकी पत्नी सुशीला का उपचार जारी है। दंपति की पहचान गाजियाबाद जिले के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव आकलपुर के रूप में हुई है। हादसे के समय दंपति बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























