हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में दो पक्षों में शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी पुलिस वालों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। साथ ही पुलिस बल तैनात किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ व्यक्ति को देख परिजन रोने लगे और इंसाफ की मांग करने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही जांच शुरू कर दी।






















