आदमी एक, पत्नी दो












आदमी एक, पत्नी दो

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कभी-कभी परिवार में ऐसे मसले हो जाते है, जो समाज में जग हंसाई बन जाते है। ऐसा ही एक मामला थाना गढ़‌मुक्तेश्वर के नशा मुक्ति केन्द्र पर देखने को मिला, जब एक व्यक्ति को लेने के लिए दो महिलाएं पहुंची और ये दोनों महिलाएं ही व्यक्ति पर अपना अपना पति होने का दावा भर रही थी।

दिल्ली के एक युवक की शादी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर की एक युवती के साथ हुई थी, जो दो बच्चों की मां है। पहली पत्नी को धोखे में रखते हुए युवक ने दिल्ली की एक दूसरी युवती से शादी कर ली थी, जो एक बेटी की मां है। दूसरी शादी करने का भंडाफोड़ होने पर पहली पत्नी के परिजनों ने एक दोस्त के 16माध्यम से युवक की गढ़ में बुला लिया, जहां करीब पच्चीस दिन पहले उसे जवरन एक स्थानीय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया गया था। दूसरी पत्नी को जानकारी हुई तो वह परिजनों के साथ नशा मुक्ति केंद्र में पहुंच गई और पत्ति को छुड़ा लिया। परंतु इसकी भनक पहली वाली पत्नी को लग गई, जिससे वह भी अपने परिजनों को लेकर मौके पर आ गई। जहां युवक को अपने साथ ले जाने को लेकर दोनों में खींचतान होने के साथ ही उनके परिजनों में भी जमकर तकरार होने लगी। माहौल गरमाने पर नशा मुक्ति केंद्र संचालन ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। जिसने काफी देर तक पूछताछ करने के बाद दोनों पत्नियों के दावे को दरकिनार कर दिया। इसके बाद सूचना देकर युवक के चाचा को मौके पर बुला लिया गया, जिसकी सुपुर्दगी में युवक को घर के लिए रवाना कर दिया।

अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419







  • Related Posts

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    🔊 Listen to this चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ से स्याना मार्ग रेलवे लाइन की मरम्मत के…

    Read more

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में अज्ञात कार सवारों द्वारा कई राउंड फायरिंग…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
    error: Content is protected !!