👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की छिजारसी चौकी के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास भी किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छिजारसी पुलिस चौकी के पास डबारसी फाटक के समीप एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव पर राहगीरों की निगाह पड़ी जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसने जांच शुरू कर दी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























