👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में झील की जमीन पर कब्जा करने वाले के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाया और झील की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में यह कार्रवाई की गई। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर इलाके में कोथला झील की जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ था। अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की और जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























