हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस और अंतर्राज्यीय चोरों की सोमवार की सुबह यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि एक मौका पाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है जिससे बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है।
दरअसल धौलाना पुलिस यूपीएसआईडीसी में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया जिन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें गोली लगने से जाकिर पुत्र दिलशाद निवासी देहरा घायल हो गया जबकि उसका एक साथ मौके से भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किया गया जाकिर अंतर्राज्यीय शातिर चोर है जिसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के तहत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जाकिर के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक बरामद की गई है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748
https://ehapurnews.com/call-to-buy-pure-panchayat-mustard-oil/






























