
दो गाड़ियों की भिड़ंत में मची चीख पुकार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चंडी मंदिर के पास दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान सड़क पर लगा खम्मा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मामला बीती रात का बताया जा रहा है जब बाबूगढ़ में चंडी मंदिर के पास दो गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के दौरान गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डिवाइडर पर लगा खंबा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का हाल जाना।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























