हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर आवास विकास कॉलोनी के पास एक बाइक हादसे का शिकार हो गई जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि मामला थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक बाइक पर सवार होकर शुभम जैन पुत्र नवीन जैन अपने साथी देवशरण के साथ मेरठ जा रहा था कि मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे दिल्ली निवासी शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी देवशरण गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205






























