हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुजफ्फरनगर में 5सितम्बर को होने वाली किसानों की महापंचायत रैली को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने समर्थन दिया हैं। पूर्व विधायक ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा हैं कि अधिक से अधिक संख्या में लोग महापंचायत रैली में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। गजराज सिंह ने हापुड़ में शुक्रवार को कहा हैं कि केंद्र सरकार तीनों कृषि बिलों को रद्द करें,किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने के लिए एमएसपी की गारंटी देनी सुनिश्चित करें। इसके अलावा जहां पहले किसानों से माल भण्डार की सीमा निर्धारित थी,तो वही सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के अंतर्गत किसानों से माल उठाने की सीमा खत्म कर दी गई हैं अर्थात अब व्यापारी किसानों से कितना भी माल कम मूल्य पर खरीदकर अपने पास भण्डार कर सकता हैं और भविष्य में अपने मन मर्जी के रेटों पर उन्हें बेच भी सकता हैं जो कि आम जनता और किसानों के लिए अहितकारी हैं। आपको बता दें कि इससे पूर्व गजराज सिंह किसान नेता राकेश टिकैत से मिलने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे थे जहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिलों का भरपूर समर्थन किया था।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099























