हाईवे पर सड़क हादसे मे एक मरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार क सुबह एलिवेटेड हाईवे पर एक ईको और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली से मुरादाबाद जा रही ईको गाड़ी की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होती ही किसी राहगीर ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ईको में सवार मुस्तकीम (32) निवासी तोमडिया बिलारी मुरादाबाद को गाड़ी से निकाला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दानिश (20), नाजिम (26) निवासीगण तोमडिया बिलारी मुरादाबाद, ताजिम (26) निवासी मिल्क चांदपुर भोजपुर मुरादाबाद, आलिस (28) मुरादाबाद, मुनाजिर (20) जोया मुरादाबाद, गुलफाम (34) निवासी तोमडिया बिलारी मुरादाबाद, अरमान (28) निवासी सिहाली बिलारी मुरादाबाद को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसमें अरमान की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























