हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर व पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी तरीके से अपने भाई का ड्राइविंग लाइसेंस/पहचान पत्र फर्जी प्रस्तुत कर PHENSEDYL COUGH SYRUP का परिवहन करने की घटना में बंगाल से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना हाफिजपुर व पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना रायगंज जनपद उत्तरी दिनाजपुर (वेस्ट बंगाल) के मु0अ0स0 1244/23 धारा 21 (सी)/25/28/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त को ग्राम घुंघराला से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
याना हाफिजपुर गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
बिलाल पुत्र नबाव अली निवासी ग्राम घुघराला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड ।
पूछताछ का विवरण:-
गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं प्रतिष्ठित कम्पनियों के माल को लेकर वेयर हाउस से लोड कर ले जाते समय ट्रांसपोर्ट कम्पनीयो द्वारा कनटेनर पर अपनी सील लगाई जाती है तो उसी सील को खोलकर हमारे द्वारा मेरठ ट्रांसपोर्ट नगर से उसी कंटेनर मैं PHENSEDYL COUGH SYRUP दवाई की खेप को रख कर पुनः उसी तरीके से सील लगा दी जाती है। जिससे माल गंतव्य पर पहुंच जाता है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में जीएसटी के अधिकारियों द्वारा कंटेनर से भारी मात्रा में दवाई की बरामदगी के दौरान अभियुक्त उपरोक्त फर्जी तरीके से अपने भाई शोएब जो सऊदी अरब में था, का ड्राइविंग लाइसेंस पहचान पत्र देकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
























