👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु कटान के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से तीन भैंस प्रजाति के जिंदा कटड़े, पशु कटान के उपकरण, अवैध असलहा बरामद हुआ है। आरोपी का नाम बिलाल पुत्र गुलजार निवासी गंदा कुआं भंडापट्टी थाना हापुड़ है जिसके कब्जे से तीन जिंदा पशु, पशु कटान के उपकरण, एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
हापुड़ में अवैध पशु कटान के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाशिमपुरा के कमेले के पास से पुलिस ने बिलाल को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से तीन पशु, पशु कटान के उपकरण और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।























