हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करना एक बैंक प्रबंधक को भारी पड़ गया। हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली स्थित एक बैंक की शाखा पर कार्यरत प्रबंधक ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। प्रबंधक की ऑडियो रिकॉर्डिंग इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों में रोष था। पुलिस ने मामले में शाखा प्रबंधक समेत दो आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी प्रवेश चौधरी ने बताया कि उनके गांव में एक बैंक की शाखा है। शाखा पर ललित कुमार प्रबंधक के पद पर कार्यत हैं। शाखा प्रबंधक और गांव नगोला के आनंद कुमार उर्फ नंदा के बीच फोन कॉल पर हुई बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग इंटरनेट वीडियो पर प्रसारित हो रही है जिसमें शाखा प्रबंधक और आनंद कुमार त्यागी जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली गलौज कर रहे हैं जिससे समाज में काफी ज्यादा रोश व्याप्त है। ऐसे में दोपहर के समय लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रबंधक और आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

















