👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी शरनवीर उर्फ सरवन और शरणजीत सिंह है.
बता दें कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने सरवन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.























