हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 10 पेंटाज़ोसाइन लैक्टेट इंजेक्शन आईपी पेंज़िन, 5 सिरेंज व 5 निडिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।
दरअसल धौलाना पुलिस चैकिंग कर रही थी कि इसी दौरान उसने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 पेंटाज़ोसाइन लैक्टेट इंजेक्शन आईपी पेंज़िन, 5 सिरेंज व 5 निडिल बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धौलाना के बझैड़ा कला निवासी असलम पुत्र शौकत है। पुलिस यह जानने में लगी है कि आखिर यह नशीली दवाई इसके पास कहां से आई और यह किसे बेची जा रही थी।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010





























