
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने गांव आलमपुर निवासी तरुण के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राशिद पुत्र सरफुद्दीन उर्फ सरफराज उर्फ सरफू निवासी ग्राम आलमपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है।
आपको बता दें कि गांव आलमपुर निवासी तरुण के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को सरस्वती कट के पास से आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























