
हापुड, वि(ehapurnews.com):श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी, भाई सती दास जी, भाई मती दास जी एवं भाई दियाला जी के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित दिनांक 21/अगस्त/25 को गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादर साहिब धूबड़ी आसाम से प्रारम्भ हुआ महान नगर कीर्तन जो नवंबर महीने में तख्त श्री केशगढ़ साहिब रोपड़ पंजाब में संपन्न होगा। यह नगर कीर्तन दिनांक 30/अगस्त/25 को उत्तर प्रदेश की सीमा से प्रवेश करेगा। नगर कीर्तन के संबंध में आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के एक वफद जिसमें सरदार अजायब सिंह अभियाषी सदस्य धर्म प्रचार कमेटी एवं सरदार बृजपाल सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश अल्प संख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह जी एवं गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी लखनऊ के अध्यक्ष डॉक्टर गुरमीत सिंह जी के साथ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ मुलाकात की और श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की शहादत को समर्पित उत्तर प्रदेश में आ रहे महान नगर कीर्तन की सुरक्षा स्वागत,सत्कार, ट्रैफिक व्यवस्था, प्रोटोकॉल, गार्ड ऑफ हॉनर करने करवाने के के लिए पत्र दिया। इसके साथ माननीय मुख्यमंत्री योगी जी को लखनऊ के गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी यहियागंज से प्रारंभता के समय नगर कीर्तन को प्रारंभ करवाने का निमंत्रण दिया ओर इसके साथ ही नवंबर महीने में इस महान शहीदी शताब्दी को समर्पित श्री आनंदपुर साहिब पंजाब में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी द्वारा भेजा निमंत्रण भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जिस पर मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब जी शहादत को नमन करते हुए शहीदी शताब्दी के कार्यक्रमों में शामिल होने का विश्वास दिलाया और इस महान नगर कीर्तन का पूरे उत्तर प्रदेश में भव्य आलीशान तरीके से स्वागत सत्कार करने करवाने के लिए उतर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री सरदार बल्देव सिंह औलख को नॉमिनेट किया और कहा कि पूरे प्रदेश में नगर कीर्तन की सुरक्षा प्रोटोकॉल गार्ड ऑफ हॉनर आदि व्यवस्था करवाएं उपरांत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी की तरफ से मुख्यमंत्री को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर का मॉडल शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






























