
24,25 जौलाई को आचार्य नमोस्तु सागर जी के मगंल प्रवचन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे होगें
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के 24 तथा 25 जौलाई को मगंल प्रवचन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर प्रातःकाल 8.3o बजे से होगे तथा महाराज जी का आहार चर्या 24 तथा 25 जौलाई को महामंत्री अशोक जैन के आवास पर होगी। दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने बुधवार को प्रातःकाल नमोस्तु भवन पर जैन साधको को चमत्कारिक अराधना कराई, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,मेरठ रोड पर शान्तिधारा कराई तथा नमोस्तु भवन पर मगंल प्रवचन दिया। जैन मुनि ने अपने को अरिहंत बनाने, अहिंसा का मार्ग अपनाने, आत्मा के कल्याण के मार्ग पर बढने को कहा, उन्होंने ‘ दिन रात मेरे स्वामी मैं भावना ये भाऊ देहांत के समय तुम्हे न भूल जाऊ ‘
हर पल देवशासत्र गुरू से जुड़े रहने को कहा।गुरू भक्त सुधीर जैन टप्पू, सुधीर जैन टपिया, अनिल जैन, अशोक जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, तरूण जैन, विशाल जैन,प्रदीप जैन, पंकज जैन, मीनू जैन, मनीष जैन, मनीषा जैन, नीता जैन, विनोद बाला जैन, प्रगति जैन, रेखा जैन, मंजू जैन, मगन जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854































