भ्रष्टाचार के आरोप के बाद अधिकारी व कर्मचारी लखनऊ तलब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के अधिकारियों व कर्मचारियों को लखनऊ तलब किया गया है जिसका पत्र शासन द्वारा जिलाधिकारी हापुड़ को भेजा गया है। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शासन मामले में बेहद गंभीर है। राजस्व विभाग के विशेष सचिव ने डीएम को भेजे निर्देश में तत्कालीन एसडीएम और उनके स्टाफ को लखनऊ तलब किया है।
धौलाना तहसील पिछले एक वर्ष से भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी हुई है। तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मामले की जांच शुरू हुई जिसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को तलब किया गया है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























