👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर है। फरवरी के महीने से राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल के साथ बाजरा भी दिया जाएगा। जिले में लगभग 2.23 लाख राशन कार्ड धारक है जिन्हें इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा।
जनपद हापुड़ में 8085 अंत्योदय कार्ड धारक हैं जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अभी तक 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल प्रति कार्ड दिया जाता है लेकिन फरवरी के महीने से चावल की मात्रा में कटौती कर 10 किलोग्राम बाजरा वितरण करने की तैयारी है। इसके बाद अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम बाजरा मिलेगा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






















