हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब आपको जन सेवा केंद्र पर 30 रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है बल्कि अब मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. जनपद हापुड़ के आयुष्मान कार्ड से वंचित लगभग एक लाख 30 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाए जाएंगे. 75 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लैपटॉप से पात्रों को कार्ड बनाकर देंगे. इसके अलावा जल्द ही आशा भी स्मार्टफोन के जरिए इस सुविद्या का लाभ लोगों तक पहुंचाएँगी. इसके लिए सी एच ओ को प्रशिक्षण दे दिया गया है. जिले में फिलहाल आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जन सुविधा केंद्र पर 30 का शुल्क देना पड़ रहा था. बताते चलें कि आयुष्मान भारत योजना में जिले में कुल 64,300 लाभार्थी परिवार है जिनमें से एक लाख 34 हजार लाभार्थियों के कार्ड बन गए हैं जबकि 49 फ़ीसदी लोग अभी भी कार्ड से वंचित हैं जिनके कार्ड जल्द बनाए जाएंगे.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























