हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना कपूरपुर पुलिस और एक बाइक सवार की सोमवार की रात हुई एक मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार घायल हो गया।घायल बाइक सवार कुख्यात लुटेरा निकला।पुलिस ने घायल लुटेरे के कब्जे से थाना कपूरपुर क्षेत्र से लूटे गए 12 हजार रुपये नगद व सफेद धातु की दो जोड़ी पायल एवं जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से लूटे गए 6 हजार रुपये नगद कुल 18 हजार रुपये नकद,तमंचा जिन्दा व खोखा कारतूस तथा लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।घायल लुटेरे की पहचान कासिम पुत्र यासीन निवासी आकाश विहार कॉलोनी डासना जनपद गाजियाबाद के रूप में की गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुआ ने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस सोमवार की रात करीब दस बजे चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भाग निकला।पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से बाइक सवार घायल हो गया,जो कुख्यात लुटेरा निकला।घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लुटेरा शातिर किस्म का लुटेरा व अपराधी हैं जो जनपद गाजियाबाद से जिलाबदर है।घायल बदमाश ने करीब 20 दिन पहले थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के साथ लूट की घटना कारित की थी। इसके अतिरिक्त जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में लूट की घटना करना स्वीकार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद हापुड़ व गाजियाबाद में लूट व गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित





























