
जनपद हापुड़ में तीन अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अमान्यता प्राप्त कुछ राजनीतिक दलों द्वारा पिछले तीन वर्षों से वित्तीय वर्ष के वार्षिक लेखा परीक्षित खाते निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत नहीं किए गए। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीनों राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और महासचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नागरिक चेतना पार्टी, सर्वोदय नगर पिलखुवा, राष्ट्रवादी पार्टी (भारत) धौलाना, सबसे अच्छी पार्टी, अमीरपुर नंगोला हापुड़ के अध्यक्ष व महासचिव को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बताया कि कारण बताओं नोटिस के संबंध में यदि पार्टी इच्छुक हो तो दिए गए अवसर का उपयोग करते हुए पार्टी के अध्यक्ष और महासचिव से हस्ताक्षरता हलफनामा के साथ लिखित प्रति आवेदन अभिलेखीय साक्ष्यों सहित कारण बताओं नोटिस में दी गई तिथि 3 अक्टूबर तक कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश में दिया जा सकता है और मामले की सुनवाई के लिए नोटिस में निर्धारित तिथि 8 अक्टूबर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























