👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर के गांव लुहारी में स्वास्थ्य विभाग ने दो झोलाछापों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की है। नोटिस से दो दिन के भीतर उनके पंजीकरण के कागजात, चिकित्सक की डिग्री मांगी गई है। यदि तय समय सीमा के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो क्लीनिक को सील कर कार्रवाई की जाएगी।





























