घुमंतू जाति के लोगों को मुफ्त मिलें सुविधाएं
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): घुमंतू जाति के लोगों को बिजली, पानी आदि जन सुविधाओं की मांग को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मैदान में आ गए और उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंच कर धरना देकर प्रदर्शन किया, साथ ही मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी इला प्रकाश को दिया।
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट की अगुवाई में गीता, पिंकी, सपना, विक्की, जितेंद्र, सुनील, राहुल आदि गुरुवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि गढ़ रोड पर फ्लाई ओवर के निकट सड़क किनारे रह रहे घुमंतू जाति के लोगों के लिए बिजली, पानी की कोई व्यवस्था नही है। उन्हें बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। जाति प्रमाण व राशन कार्ड बनाए जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। सपा नेताओं ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























