हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी धर्मवीर शर्मा पुत्र इसरत लाल ने सिंभावली थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन कोमल की शादी सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वह विवाहिता को प्रताड़ित करते। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बुधवार को उसकी बहन को खाने में जहरीला पदार्थ दिया। हालांकि उसकी बहन ने खाने से इनकार कर दिया तो उसके साथ मार पिटाई की। सूचना पाकर पीड़िता का भाई धर्मवीर अपने बेटे सूरज के साथ मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मार पिटाई की गई। इसके बाद तीनों घायल हो गए जो सिंभावली थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























