दिगम्बर जैन मंदिर में निर्वाण लाडू चढ़ाया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन धर्म के 23वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण मोक्ष कल्याणक पर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार तथा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ रोड पर निर्वाण लाडू चढाया गया। बुधवार को प्रातःकाल सैकंडो जैन भक्तो ने मन्दिर जी पहुंच कर शान्तिधारा अभिषेक सिचन किया तथा भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा के सम्मुख छत्र एव लाडू चढाये तथा पूजा अर्चना की। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म मे 24 तीर्थकर हुए है, 23वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ तथा 24वे तीर्थकर भगवान स्वामी हुए है। सभी तीर्थकरो ने घोर तप, साधना की तथा सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, जीव दया का संदेश दिया। महामंत्री जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, अध्यक्ष पंकज जैन, आकाश जैन, अर्चित जैन, विकास जैन, रेणुका जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, प्रमोद जैन, सौरभ जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur


























