हापुड़ में नाइट कर्फ्यू अब रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने जनपद हापुड़ में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। सोमवार से निषाधाज्ञा का समय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक किया गया है जो कि अगले आदेशों तक लागू रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए जिलाधिकारी ने दो अहम फैसले लिए हैं। इस फैसले के अंतर्गत सोमवार रात से नाइट कर्फ्यू का समय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इससे पहले यह समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक था।

वहीं जिलाधिकारी ने एक और बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने रविवार व सोमवार दोनों दिन अगले आदेशों तक सप्ताह लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। यह वीकेंड लॉकडाउन शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। आपको बता दें कि इस दौरान आपात सेवाएं, दुग्ध आपूर्ति, मेडिकल स्टोर तथा अस्पताल को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

ये भी पढ़ें: हापुड़: 115 कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी लिस्ट

पढ़ें पूरा आदेश:

Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!