👁 1 views Views
हापुड सीमन(ehapur news.com):जनपद हापुड के थाना कपूरपुर के अन्तर्गत सिरोधन बाईपास पर नवनिर्मित पुलिस चैक पोस्ट का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवनिर्मित चैक पोस्ट से अपराधों पर अंकुश लगाने में मद्द मिलेगी और कानून व्यवस्था सुदृढ होगी।उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील भी की और सुरक्षा की गारंटी दी।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी वरूण मिश्र, कोतवाल सुरेन्द्र सिंह जादौन आदि उपस्थित थे।
























