प्रकृति प्रेमियों ने मृत वृक्ष को जिंदा किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रकृति के प्रति अनूठा प्रेम बुधवार को पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में देखने को मिला जहां प्रकृति प्रेमियों ने एक धराशायी वृक्ष को पुनः जीवन प्रदान किया।पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में एक प्राचीन पिलखन का पेड़ वर्षा, आंधी व तूफान में जड़ से उड़ कर गिर गया। यह वृक्ष राहगीरों को शीतल छाया व आक्सीजन प्रदान करता है। पिलखन के वृक्ष को देखकर प्रकृति प्रेमियों ने वृक्ष को पुनः जीवन प्रदान करने की ठानी ताकि वह सभी को शीतल छाया व आक्सीजन प्रदान करता रहे।
प्रकृति प्रेमी बुधवार को वृक्ष के पास एकत्र हुए और जेसीबी की मशीन से पिलखन के पेड़ को गहरे गड्डे में पुनः खड़ा किया गया और संकल्प लिया कि वह हर कीमत पर वृक्ष को जल से सींच कर जीवित रखेंगे। प्रकृति प्रेमियों का यह कदम अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205


























