राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप को दिया समर्थन










राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप को दिया समर्थन

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ के चुनाव 12 जनवरी को होने हैं जिसको लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी संजय गुप्ता टायर वाले पुत्र निर्दोष टायर वाले बुधवार को हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित आर. के. प्लाजा पहुंचे जहां उन्होंने आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी प्राथमिकताओं को लोगों तक पहुंचाया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने बताया कि संगठन ने श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप को अपना समर्थन दिया है और सभी से श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट डालने की अपील की है।

प्रेस वार्ता के दौरान संजय गुप्ता टायर वालों ने बताया कि कन्या विद्यालय खोलना उनका संकल्प है। इसके लिए जमीन की व्यवस्था वह स्वयं करेंगे। हां जनता से मिलने वाले सहयोग का भी स्वागत है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि समय-समय पर ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। चिकित्सक की व्यवस्था भी कराई जाएगी। निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य में मंदिर का कुछ रुपया भी खर्चा नहीं होगा। उन्होंने कहा की नई वोट भी नियम अनुसार बनाई जाएंगी। एकादशे की बिल्डिंग का निर्माण तेजी से होगा। फिजूल खर्चे पर रोक लगेगी। इस दौरान व्यापारी नेता अमित शर्मा टोनी, श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप के ऑडिटर पद के उम्मीदवार गौरव सराफ विट्ठल, कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी योगेश सिंघल, मोहित बंसल, दीपांशु कनोडिया, मनीष गर्ग, मंत्री पद के उम्मीदवार राजीव आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!